*निर्दोष पर्यटकों पर किया गया हमला कश्मीरियत और इंसानियत पर प्रहार -रजनीश धीमान* *मंडल अध्यक्षों व जिला भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महानगर में 40 जगह पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतले फूंके* जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है।इस कायरतापूर्ण हमले को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्षों व जिला भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महानगर में 40जगह पर आतंकवाद के पुतले फूंके गए।कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का मोदी को आह्वान किया।यह हमला न केवल पर्यटकों पर, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और शांति पर भी आघात है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।रजनीश धीमान ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर किया गया यह हमला कश्मीरियत और इंसानियत पर प्रहार है। आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई भी जल्दी होनी चाहिए।इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, डॉक्टर कनिका जिंदल, यशपाल जनोत्रा जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नैय्यर,नवल जैन ,मनीष चोपड़ा लक्की, महेश शर्मा,सुमन वर्मा, अश्विनी टंडन ,राज किशोर लकी शर्मा, जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,धर्मेंद्र शर्मा, अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील मैफिक ,दीपक गोयल, सुमित टंडन, अमित डोगरा, बॉबी जिंदल, प्रवीण शर्मा, विशाल गुलाटी, क्रांति डोगरा, सुरेन्द्र कौशल,देवी सहाय टंडन, टिब्बा रोड मंडल से प्रमोद कुमार, ताजपुर मंडल से हरबंस सिंह सलूजा, फोकल प्वाइंट मंडल से अंकुर वर्मा, सुभाष नगर मंडल से अमित राय, गुरु नानक पुरा मंडल से केशव गुप्ता, सलेम टाबरी मंडल से अमित शर्मा, शिवपुरी मंडल से अशोक राणा, गयासपुरा मंडल से सुरेश अग्रवाल, ढोलेवाल मंडल से दीपक डडवाल,, डाबा मंडल से बलविंदर स्याल, सुभानी बिल्डिंग मंडल से हिमांशु कालड़ा, शिवाजी नगर मंडल से राजीव शर्मा, माधोपुरी मंडल से अमित मित्तल, न्यू जनता नगर मंडल से गुरविंदर सिंह भाबरा, प्रताप नगर मंडल से बलविंदर शर्मा, दुगरी से प्रगट सिंह ,एसबीएस नगर मंडल से योगेश शर्मा, भारत नगर मंडल से संदीप वधवा , पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष वर्मा,परवीन बांसल,पार्षद पूनम रतरा,पल्लवी विनायक, दीक्षा बत्रा,रूबी गोरियान,शोभा शर्मा,राजेश मिश्रा,अनीता शर्मा, सुनील मोदगिल, सुमन वर्मा, रुचि गुलाटी,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, क्लचरल सैल के कन्वीनर अनिल मित्तल, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री अमरीक सिंह मिक्का, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू आदि ने आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले फूंके।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)