लोक सभा मतदान-2024 पंजाब के 13 लोक सभा हलकों में कुल 2.14 करोड़ वोटरः सिबिन सी

May7,2024 | Gautam Jalandhari | Chandigarh

 
 
- राज्य में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन
- 5.28 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट
- 1.89 लाख वोटरों की उम्र 85 साल से अधिक
- ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वोटरों को बढ़-चढ़ कर वोटें डालने की अपील
 
 
 
लोक सभा मतदान 2024 के लिए पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है और 14 मई तक जारी रहेगा। 11 और 12 मई को छुट्टियाँ होने के कारण कागज़ जमा नहीं होंगे। 15 मई को कागज़ों की पड़ताल होगी और 17 मई उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख है। 1 जून को पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटें पड़ेंगी। 
 
ज़्यादा जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 4 मई पंजाब में नयी वोटें बनाने की अंतिम तारीख थी और 6 मई को जारी की गई वोटर सूची अनुसार पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हज़ार 555 ( 2,14,21,555) है। इसमें 1 करोड़ 12 लाख 67 हज़ार 19 ( 1 12, 67, 019) पुरूष वोटर, 1 करोड़ 1 लाख 53 हज़ार 767 ( 1 01, 53, 803) महिला वोटर और 769 अन्य वोटर हैं। 4 मई तक नयी वोटें बनने के लिए जमा करवाए गए फार्मों का निपटारा 14 मई तक किया जाना है, इसलिए कुल वोटरों की अंतिम प्रकाशना इस तारीख़ के बाद सामने आयेगी। 
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 लाख 28 हज़ार 864 वोटर 18-19 साल ग्रुप से सम्बन्ध रखते हैं जोकि पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 3 लाख 16 हज़ार 670 लड़के, 2 लाख 12 हज़ार 178 लड़कियाँ और 16 अन्य वोटर हैं। इसी तरह 1 लाख 89 हज़ार 832 वोटर 85 साल से ज़्यादा उम्र के हैं, जिनमें 88,169 पुरूष, 1,01,661 महिलाएं और 2 अन्य वोटर हैं। 
 
सिबिन सी ने बताया कि 13 लोक सभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गाँवों में और 7934 शहरों में बनाऐ गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान-पत्र बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त करने के लिए डिप्टी कमिशनर-कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने अपील की कि ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वोटर बढ़-चढ़ कर वोटें डालें। 
 
किस लोक सभा हलके में कितने वोटरः
 
लोक सभा हलका गुरदासपुर में कुल 16 लाख 3 हज़ार 628 वोटर हैं जिनमें 8 लाख 48 हज़ार 196 पुरूष वोटर, 7 लाख 55 हज़ार 396 महिला वोटर और 36 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। अमृतसर में 16 लाख 8 हज़ार 391 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 43 हज़ार 985 पुरूष वोटर, 7 लाख 64 हज़ार 343 महिला वोटर और 63 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। खडूर साहिब में 16 लाख 64 हज़ार 199 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 74 हज़ार 470 पुरूष वोटर, 7 लाख 89 हज़ार 662 महिला वोटर और 67 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। जालंधर में 16 लाख 50 हज़ार 849 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 58 हज़ार 239 पुरूष वोटर, 7 लाख 92 हज़ार 566 महिला वोटर और 44 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 
 
इसी तरह होशियारपुर में 16 लाख 43 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 30 हज़ार 54 पुरूष वोटर, 7 लाख 69 हज़ार 946 महिला वोटर हैं और 43 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। आनंदपुर साहिब में 17 लाख 27 हज़ार 844 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 1 हज़ार 917 पुरूष वोटर, 8 लाख 25 हज़ार 864 महिला वोटर और 63 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। लुधियाना में 17 लाख 54 हज़ार 11 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 34 हज़ार 744 पुरूष वोटर, 8 लाख 19 हज़ार 135 महिला वोटर हैं और 132 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फतेहगढ़ साहिब में 15 लाख 50 हज़ार 734 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 22 हज़ार 493 पुरूष वोटर, 7 लाख 28 हज़ार 209 महिला वोटर और 32 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 
 
उधर फरीदकोट में 15 लाख 87 हज़ार 461 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 38 हज़ार 605 पुरूष वोटर, 7 लाख 48 हज़ार 775 महिला वोटर और 81 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फ़िरोज़पुर में 16 लाख 68 हज़ार 113 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 79 हज़ार 704 पुरूष वोटर, 7 लाख 88 हज़ार 361 महिला वोटर और 48 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। बठिंडा में 16 लाख 48 हज़ार 866 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 68 हज़ार 959 पुरूष वोटर, 7 लाख 79 हज़ार 873 महिला वोटर और 34 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। संगरूर में 15 लाख 55 हज़ार 370 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 23 हज़ार 448 पुरूष वोटर, 7 लाख 31 हज़ार 876 महिला वोटर और 46 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। पटियाला में कुल 18 लाख 2 हज़ार 46 वोटर हैं जिनमें 9 लाख 42 हज़ार 205 पुरूष वोटर, 8 लाख 59 हज़ार 761 महिला वोटर और 80 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

Lok-Sabha-Elections-2024-Total-2-14-Crore-Voters-In-13-Lok-Sabha-Constituencies-Of-Punjab-Sibin-C



TOP HEADLINES


Congress Warns Against Bjp’s Attempts To Polarise Punj
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी को कहा अलविदा, दिया त
अगले हफ्ते पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 23 को पटिया
 मोदी सरकार ने दस साल में बिना भेदभाव किया पंजाब का वि
पंजाब के सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित : सिबिन
प्रधानमंत्री जी, ये रोज़-रोज़ जेल का खेल खेलना बंद कीज
*deo And Cp Take Stock Of Strong Rooms And Counting Ce
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अजनाला चुनाव रैली में चल
55 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਈਨ ਅਤੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਭਗੌੜਾ ਮੁਲਜਮ ਕਾਬੂ
इनोसेंट हार्ट्स आई केयर के चीफ़ सर्जन डॉ. रोहन बौरी ने
पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे घर से भागी हुई लड़की को
अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का
लुधियाना में अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा
कांग्रेस को एक और झटका, पुश्तेनी कांग्रेसी रविन्द्र स्
पीरु बंदा इलाके में तेजधार हथियार से एक भाई की हत्या क
पंजाब की 13 लोक सभा सीटों के लिए 328 उम्मीदवार लड़ेंगे
इंडी गठबंधन के नेताओं के बयानों में ही विरोधाभास : शेख
होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुन
पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42257369

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us