लुधियाना में शराबी पति द्वारा पत्नी की हत्या, शराब पीने से रोका तो दीवार से सिर पटका- हत्यारोपी मेहरबान पुलिस की गिरफ्त में
Apr3,2024
| Paras Dania | Ludhiana
पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाया, दंपति के चार बच्चे
हत्यारोपी का मिला 3 दिन का रिमांड - इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह
लुधियाना 2 अप्रैल (पारस दानिया)। लुधियाना के राहों रोड़ पर प्रेम कालोनी में एक शराबी पति द्वारा पत्नि को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक महिला का कसूर केवल इतना था वह अपने पति को शराब पीने से रोकती थी। लेकिन आरोपी पति ने दीवार के साथ पत्नि का सिर पटका जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया था। मृतक महिला की पहचान मान्यश्री (26) के रूप में है। जब्कि हत्यारोपी की पहचान मान सिंह (30-31) के रूप में है। जिसे थाना मेहरबान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित जानकारी में एसएचओ मेहरबान इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया आरोपी मान सिंह सफेदी का काम करता है। शराब पीने का आदी था। आरोपी व मृतिका मूल रूप से प्रवासी है। दोनों के चार बच्चे हैं दो लड़के व दो लड़कियां हैं। दोनों की शादी को 10-12 सास हुए हैं। बीते 4-5 महीने से उक्त स्थान पर किराए पर रह रहे थे। आरोपी के शराब पीने पर दोनों में झगड़ा रहता था। परसों रात शराब पीने से रोकने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को खूब पिटा। उसके बाद जब रोकने पर आरोपी ने दीवार से सिर पटक कर पत्नी को मार डाला। मौके पर मृतक महिला का भाई जब आया तो घटना का पता लगा।उसके पुलिस को सूचना मिली। वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अगली कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ बयानों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।आज अगली कार्रवाई के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
Man-Kill-His-Wife-In-Ludhiana