लुधियाना 23 मार्च (पारस दानिया)। लुधियाना में अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना डिवीजन आठ की रेंज वाली पुलिस चौंकी घुमार ने छीना झपटी करने वाले दो शातिरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। दोनों जमानत पर हैं। संबंधित जानकारी सांझा करते हुए एसएचओ डिवीजन आठ इंस्पेक्टर हर्षपाल सिंह चाहल और घुमार मंडी चौंकी इंचार्ज सतनाम सिंह भुल्लर ने बताया आरोपियों को बीते गुप्त सूचना के बाद सग्गू चौंक से नाका लगाकर काबू किया गया है।जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की एक्टिवा जिस पर सवार होकर छीना-झपटी की वारदातें करते थे और लूट झपट किए छह मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान डिवीजन 3 के नजदीक घाटी मोहल्ला के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ ननी और गली नंबर 4 सुखदेव नगर ग्यासपुरा के रहने वाले प्रकाश तिवारी के रूप में है। दोनों के खिलाफ छीना झपटी के तहत 379 बी और 34 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी
चौंकी इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया दोनों आरोपी नशा करने की आदी हैं और पूर्ति के लिए छीना झपटी करते हैं। जांच में सामने आया आरोपी रोहित कुमार ननी के खिलाफ वर्ष 2023 में चोरी का एक मामला थाना डिवीजन चार में दर्ज है। दूसरे आरोपी प्रकाश तिवारी के खिलाफ 379-बी का मामला बीते वर्ष साहनेवाल में दूसरा मामला रेलवे स्टेशन पुलिस द्वारा और तीसरा फोकल प्वाइंट पुलिस द्वारा 109/151 सीआरपीसी का कलंदरा है। आगे की कार्रवाई के लिए एएसआई सुखराज सिंह द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है।