लुधियाना 24 जनवरी (पारस दानिया)। लुधियाना के न्यू बसंत विहार में एक दंपति के घरेलू झगड़े ने उस समय भयानक रूप ले लिया। जब गुस्से में आई पत्नी ने धागे काटने वाले कटर से पति के गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गौरव कुमार 37 वर्ष के रूप में है। जिसकी घर में होज़री के कपड़ों की दुकान थी। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों संग पहली मंजिल पर रहता था। बताया जा रहा घटना के समय घर में 11 वर्षीय बच्चा भी मौजूद था। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची जोधेवाल की पुलिस ने अगली कार्रवाई करते मृतक के भाई के बयानों के बाद मृतक की पत्नी के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सोनम वासी नूरवाला रोड़ के रूप में है। बीते दिन सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर प्राथमिक जांच में सामने आया की मृतक गौरव कुमार और उसकी पत्नी सोनम के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान महिला ने धागे काटने वाला कटर पति की गर्दन पर मारा।जो गर्दन के पीछे लगा। जिससे मृतक का गला घोंटा गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन देर तक मृतक को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया। बाद परिजन मृतक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार कर दिया। वहीं मृतक के भाई योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई और भाभी अपने घर पर किसी बात पर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। झगड़े के दौरान उसकी भाभी सोनम ने धागा काटने वाला कटर से उसके भाई की गर्दन पर मारा। जिससे उसका भाई खून से लटपट लथपथ हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों उसे मृत करार कर दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला को आज माननीय न्यायालय में पेशकर ज्यूडिशल कस्टडी में भेेेेज दिया गया है।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)