जल्द धनवान बनने के चक्कर में आरोपियों ने की थी वारदात
- आरोपियों के कब्जे से लूट के एक लाख, वारदात में इस्तेमाल की एक्टिवा, स्विफ्ट डिजायर, बुलेट बाइक व कृपाण बरामद- दो साथी नामजद - सीपी
बीते दिन लुधियाना के थाना दरेसी इलाके में पड़ते सेखेवाल से एक मोबाइल शाप में लूट की वारदात घटिया हुई थी। जहां तीन बाइकों पर सवार सात हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक्सचेंजर को घायल कर नकदी व मोबाइलों वाला बैग लूटकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त उसी मामले को लुधियाना की सीआईए स्टाफ तीन और थाना दरेसी की पुलिस ने सुलझाते मास्टरमाइंड को साथी समेत 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
फरारों में दो नामजद कर लिए गए हैं। जिस संबंध में जानकारी प्रेस सम्मेलन के दौरान सांझा करते सीपी लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू आईपीएस, ज्वाइंट सीपी सिटी आईपीएस सौम्या मिश्रा और डीसीपी इन्वेस्टीगेश वरिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान फरीद नगर गली नंबर एक के रहने वाले मुकेश कुमार 31 वर्षीय के रूप में है। मुकेश मोबाइल शॉप के नजदीक एक गली में रहता है। जिसको दुकान मालिक के पास मनी एक्सचेंजर का काम होने के कारण 5 से 10 लाख कैश पड़ा होने का भेद था। जिसके चलते आरोपी ने साथियों संग प्लान बनाया था। दूसरे आरोपी की पहचान कैलाश नगर गली नंबर दो के प्रितपाल सिंह उर्फ प्रिंस 32 वर्षीय के रूप में है। जिसने कुछ साल पहले यूट्यूब पर अपना एक वैब चैनल भी बनाया था। इसके अलावा पुलिस ने दो नामजद किए हैं। जिनकी पहचान सेकंड मास्टरमाइंड बॉबी सिंह उर्फ बॉबी के रूप में है।जो मनोहर नगर मोहल्ला धुरी लाइन रामगढ़िया कॉलेज के नजदीक का रहने वाला है। दूसरा करण राजपूत निवासी मोहल्ला कबीर बस्ती धुरी लाइनों के रूप में है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके अन्य साथियों को बेनकाब कर गिरफ्तार करेगी। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है।
कहां से पकड़े गए आरोपी, कैसे बनाया था प्लान।
सीपी सिद्धू ने बताया कि आरोपी मुकेश और बॉबी मास्टरमाइंड है।मुकेश दुकान के नजदीक रहता था जिसको दुकान का भेद था और उसने रेकी की थी। नजदीकी एक जिम है। जहां बॉबी से उसकी दोस्ती थी। जिसने बॉबी और प्रिंस को प्लान में शामिल किया। जिन्होंने आगे की कड़ी में अपने अन्य साथी जोड़े और वारदात वाले दिन जैसे ही दुकान मालिक ने अपनी दुकान खोलने के लिए शट्टर उठाया तो आरोपियों ने धावा बोल दिया।और उसे घायल कर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मुकेश और प्रिंस को 24 घंटे में ट्रेस कर पुलिस ने टिब्बा रोड़ सत्संग घर के नजदीक से गिरफ्तार किया।
सीपी मंदीप सिद्धू की अपराधियों को चेतावनी
सीपी ने अपराधिक गतिविधियों को चेतावनी देते कहा कि अपराधी बेशक शातिर हैं। लेकिन वह अपराधियों से निपटना जानते हैं।वह किसान के बेटे हैं। इसीलिए बिल्ल में छुपे चूहों को निकालने का दांव उन्हें आता है। आरोपी अपराध को अंजाम देकर जहां मर्जी छिप लें लेकिन बक्शे नहीं जाएंगे। किसी भी बिल में छुपे आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लुधियाना पुलिस प्रशासन की सीपी ने प्रशंसा व्यक्त की कहा लुधियाना पुलिस आरोपियों को उनकी भाषा में जवाब देना जानती है।