**दिपावली के दिन होटल में चल रहे जुए पर डिवीजन तीन पुलिस की दबिश** ** एक दर्जन से अधिक जुआरी 91 हज़ार नकदी और तांश समेत गिरफ्तार,होटल संचालक पर भी केस दर्ज ** लुधियाना 25 अक्टूबर (पारस दानिया)। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने इलाके के एक होटल में चल रहे जुए पर दबिश देकर 13 जुआरियों को रंगे हाथों नकदी व तांश समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग के तहत केस दर्ज किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों को बीते दिन गुप्त सूचना पर पुरानी माधोपुरी स्थित संगरीला होटल से काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवाजी नगर निवासी हरीश कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस पुत्र सतीश कुमार, विकास मल्होत्रा, रजिंदर कुमार, न्यू कुलदीप नगर निवासी प्रिंस पुत्र सुशील कुमार, दमन तलवाड़, साजन, फतेहगंज निवासी विशाल, सन्नी, अशोक कुमार और तिलक नगर निवासी सागर शर्मा के रूप में है। बीते दिन डिवीजन तीन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिपावली पर्व पर उक्त होटल में ताश पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उक्त होटल में रेड की और आरोपियों को रंगे हाथों 91 हज़ार रुपए करंसी और ताश बाक्स समेत हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने होटल संचालक को भी नामजद किया है। बराड़ ने बताया कि मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को जमानत दे दी गई है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)