लुधियाना 12 जनवरी (पारस दानिया)। लुधियाना में पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर, खोए हुए मोबाइल फ़ोन की तलाश में शुरू किए गए स्पेशल ऑपरेशन के तहत कमिश्नरेट के थाना जमालपुर की आईटी सेल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ज़ोन-4 के एडीसीपी जश्नदीप सिंह गिल और इंडस्ट्रियल एरिया A, के एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय की सुपरविजन में थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह की देखरेख में, पुलिस स्टेशन जमालपुर की IT सेल टीम ने बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाइलों का पता लगाया है। सेल की टीम ने सेंट्रल गवर्नमेंट के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के ज़रिए जनता के खोए हुए और ब्लॉक किए गए कुल 174 मोबाइल फ़ोन ट्रेस करके रिकवर किए हैं। इन सभी 174 रिकवर किए गए मोबाइल फ़ोन को 12 जनवरी यानी आज जमालपुर पुलिस स्टेशन में पूरी वेरिफ़िकेशन और कानूनी कार्रवाई के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। जिन लोगों को मोबाइल फ़ोन मिले, उन्होंने लुधियाना पुलिस और IT सेल टीम को धन्यवाद किया और लोहड़ी पर्व से पहले तोहफे के रूप में मोबाइल मिलने पर अपनी खुशी ज़ाहिर की। यह सफलता पंजाब पुलिस का जनता के प्रति कमिटमेंट, टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल और लोगों की प्रॉपर्टी की सुरक्षा के प्रति समर्पण दिखाती है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)