लुधियाना 19 फ़रवरी (पारस दानिया)। आज लुधियाना के सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाये गए दो कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। बाद पुलिस मुलाजिमों ने दोनों इन्हेंको ढूंढ कर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान खुश करण और हरचरण के रूप में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को सजा हो चुकी है। जिसके चलते आज थाना डिवीजन तीन रेंज की पुलिस चौंकी धर्मपुरा से एएसआई परमजीत सिंह दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाने आए थे। दोनों को मेडिकल के बाद जेल भेजा जाना था। लेकिन दोनों पुलिस को चकमा दे भाग गए। पुलिस ने कुछ ही देर बाद दोनों को ढूंढ कर काबू कर लिया। आरोपियों के मुताबिक कस्टडी से भागने का प्रयास नहीं किया गया। इस मौके पर एएसआई ने बताया दोनों पर चोरी का मामला है। दोनों को सजा हो चुकी है। आज दोनों को मेडिकल के लिए लाया गया था। जिनके द्वारा भागने का प्रयास जरूर किया गया लेकिन साथ की साथ दोनों को दबोच लिया गया।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)