लुधियाना 19 जनवरी (पारस दानिया)। जिले में साइबर ठगों द्वारा की गई एक ओर वारदात सामने आई है। शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से विभिन्न तरीकों में 22 लाख 18,103 रूपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। संबंधित जानकारी में साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया लुधियाना पुलिस को शिकायत कर्ता की तरफ से 2 नवंबर 2024 को शिकायत दी गई थी। दुगरी अर्बन एस्टेट वासी बलजीत सिंह ने जानकारी में बताया कि 14 अगस्त 2024 को उसने फेसबुक पर एक ऐड देखी, जिसे ओपन करने के बाद वह एक व्हाट्स एप ग्रुप में ओटोमेटिक ऐड हो गया। उक्त ग्रुप में ग्रुप एडमिन की तरफ से शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा देने का बताया गया था। आरोपी के कहने पर उसने अलग-अलग तारीखों में कुल 22 लाख 18103 रूपए इन्वेस्ट कर दिए। जिसके बाद पता चला अज्ञात ने पैसे इन्वेस्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपी द्वारा दी गई शिकायत के बाद कार्रवाई करते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। व्हाट्सएप ग्रुप और उसके एडमिन पर जांच की जा रही है।
Powered by Froala Editor
Crime-News-Ludhiana-Punjab-Police
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)