*** पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज,दो को किया गिरफ्तार, उधर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिवार ने किया थाने का घेराव *** लुधियाना 5 अक्टूबर (पारस दानिया)। लुधियाना में एक गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन की हत्या का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी थाना डिवीजन नंबर सात के क्षेत्र की है। मृतक की पहचान रमेश कुमार के रूप में है। मृतक की दो दिन पहले किसी बात को लेकर कुछ लोगों से तकरार बाजी हुई थी। आरोपियों ने आन ड्यूटी डिलीवरी मैन पर डंडों व रोड़ से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीट-पीट कर रमेश को गंभीर घायल कर दिया था। 2 अक्टूबर को घायल अवस्था में पीड़ित रमेश कुमार को अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी। उक्त घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें बेरहमी से कुछ लोग डिलीवरी मैन के आटो पर हमला करते व उसको पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना डिलीवरी मैन द्वारा सिलेंडर देने से मना करने पर हुई है।मृतक की मौत के संबंध में पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं आज इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते थाने का गिराव किया। मृतक के भाई का कहना है उसका भाई गैस एजेंसी में लंबे समय से गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करता था। घटना वाले दिन कुछ लोगों ने उसे जबरन सिलेंडर देने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान रात को उसके भाई ने दम तोड़ दिया। उसके भाई की पत्नी की डेथ हो चुकी है। उसके भाई की चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की अगले महीने शादी थी। आरोपी उसके भाई के साथ ही काम करने वाले हैं। जिनमें सलीम, बिट्टू, नसीब,महेंद्र व अन्य हैं। मृतक के भाई ने कहा वह पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है। एसीपी सुमित सूद ने बताया पुलिस ने सिलेंडर डिलीवरी मैन पर हुए हमले के बाद पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था। पीड़ित की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते पांच हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में बढ़ोतरी की है। पुलिस ने कार्रवाई करते दो को गिरफ्तार कर लिया है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)