बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने कुछ किसान संगठनों के सहयोग से सोमवार को लुधियाना में नेशनल हाइवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा व साउथ सिटी से लाडोवाल के रास्ते में चाहड़ टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए फ्री कर दिया। प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह हाथों में बैनर व काले झंडे लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इन बैनरों पर बंदी सिंहों की फोटो व रिहाई के लिए स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही टोल बूम बैरियर को उठा दिया। प्रदर्शनकारी हर टोल बूथ पर खड़े हो गए, और गाड़ियों को वहां से फ्री में निकालना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदी सिंह 35 से 40 साल से जेलों में बंद हैं। वह सजाएं पूरी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेलों में बंद रखना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की लेकिन किसी भी तरह का टकराव की नौबत नहीं आई। अपने तय समय पर प्रदर्शनकारी टोल प्लाजा से हट गए।
Powered by Froala Editor
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)