लुधियाना में देर रात एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस प्रशासन में शोक
लुधियाना 10 नवंबर (पारस दानिया)। लुधियाना पुलिस में तैनात सहायक थानेदार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत होने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान मनोहर लाल के रूप में है। मृतक एएसआई लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात था।जो सराभा नगर पुलिस कालोनी में रह रहा था। एसीपी वेस्ट मनदीप सिंह ने बताया कि मृतक एएसआई की उम्र 50 वर्ष के करीब है।जिसके दो बच्चे हैं।पत्नी का पहले स्वर्गवास हो चुका है।घटना देर रात की है।पता चलते ही एएसआई को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मृतक ने दम तोड़ दिया था।डेड बॉडी को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के उच्च अधिकारी परिवार के साथ दुःख सांझा कर रहे हैं।