-- पंजाब की राजनीतिक राजधानी बठिंडा में खिला कमल--
-- संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
--
चंडीगढ़: 27 अप्रैल, पंजाब की राजनीतिक राजधानी के तौर पहचान रखने वाले बठिंडा में भारतीय जनता पार्टी और पार्टी चिन्ह कमल का फूल और ज्यादा प्रखर हुए हैं। बठिंडा में भारतीय जनता पार्टी की सियासी पैठ लगातार मजबूत हो रही है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके बलदेव सिंह अकलिया ने शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थामा और मोदी परिवार के सदस्य बने।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बठिंडा जिला अध्यक्ष सरूप सिंगला की प्रेरणा से पार्टी जिले में तेजी से अपना विस्तार कर रही है।
इससे पहले बलदेव सिंह अकलिया शिरोमणि अकाली दल से जुड़े थे। उन्होंने वर्ष 2022 में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भुच्चो हल्के की अगुवाई करते हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा। बलदेव सिंह अकलिया लंबे समय से किसानों के हकों के लिए उनकी आवाज बुलंद करते रहे हैं। बलदेव सिंह अकलिया आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की रस्म अदा की। इस मौके पर बलदेव सिंह अकलिया ने प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला बठिंडा उपाध्यक्ष जतिन्दर शर्मा, मंडल नथाना अध्यक्ष जितिंदर सेमा और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)