देश में कोई मोदी लहर नहीं, अगर होती तो भाजपाई अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते- भगवंत मान

Apr21,2024 | Gautam Jalandhri | Chandigarh/ludhiana

मोदी जी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं क्योंकि वो जहां जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है - भगवंत मान ** पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा डर गई है, 102 में 80-90 सीटें इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है - भगवंत मान ** ये लोग सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल ** चंडीगढ़, 21 अप्रैल (गौतम जालंधरी)।** रविवार को झारखंड में इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई। रैली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी(आप) की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह रैली में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आज हम सभी लोग यहां देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसीलिए गिरफ्तार किया गया ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें। मान ने कहा कि हमारी हेमंत सोरेन से अक्सर बात होती रहती थी क्योंकि झारखंड के पछवारा में पंजाब सरकार का एक कोल माइन है उसके संबंध में बातचीत के दौरान वह हमेशा यह बात कहते थे कि झारखंड गरीब राज्य नहीं है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, पर इसे जानबूझकर गरीब रखा गया है क्योंकि केंद्र सरकार की बुरी नजर यहां के संसाधनों पर है। इसीलिए वह यहां के जंगल और आदिवासी क्षेत्रों के लिए कानून नहीं बना रही है। रैली के मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के नाम की दो कुर्सियां खाली रखी गई थी, इसपर मान ने कहा कि यही दो खाली कुर्सियां बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करवाएगी। उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में हैं। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वह एक विचार है। भाजपा उनके शरीर को तो गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी? मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वह आम लोगों को सुविधा देना चाहते थे। वह लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देना चाहते थे। वह लोगों को मुफ्त बिजली पानी और सरकारी सेवाएं देना चाहते थे। वह बेरोजगारी मिटाना चाहते थे, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया। भाषण के दौरान मान ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दस सालों में सांसद और विधायक खरीद फरोख्त करने के अलावा कुछ नहीं किया। उसने देश के लोगों को सिर्फ जुमले दिए और झूठ बोले। मान ने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा भी एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। अगर लहर होती तो भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं क्योंकि वह जहां भी जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। इसलिए केजरीवाल को भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस दर्ज कर जेल में डाल दिया है। मान ने कहा कि पहले चरण के मतदान की रिपोर्ट से भाजपा हिल गई है। कल 102 सीटों पर हुए मतदान में 80 से 90 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 400 का नारा दे रही है लेकिन अंदर से उसे बुरी तरह हारने का डर है। ये लोग सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होकर कहा कि मेरे पति की गलती क्या है? उन्होंने दिन रात दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें शुगर की बीमारी के बावजूद जानबूझकर जेल में डाला गया। यह तानाशाही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 20 साल से शुगर के मरीज हैं। वह पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते हैं। लेकिन ये लोग अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं। केजरीवाल के जेल में आम और मिठाई खाने के ईडी के आरोपों पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग सच ही कहते हैं कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, तभी कैमरे लगाकर केजरीवाल के एक-एक निवाला पर नजर रखी जा रही है।

I-n-d-i-a-Alliace-Maha-Rally-Nyay-Rally-Live-



TOP HEADLINES


*deo And Cp Take Stock Of Strong Rooms And Counting Ce
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अजनाला चुनाव रैली में चल
55 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਈਨ ਅਤੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਭਗੌੜਾ ਮੁਲਜਮ ਕਾਬੂ
इनोसेंट हार्ट्स आई केयर के चीफ़ सर्जन डॉ. रोहन बौरी ने
पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे घर से भागी हुई लड़की को
अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का
लुधियाना में अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा
कांग्रेस को एक और झटका, पुश्तेनी कांग्रेसी रविन्द्र स्
पीरु बंदा इलाके में तेजधार हथियार से एक भाई की हत्या क
पंजाब की 13 लोक सभा सीटों के लिए 328 उम्मीदवार लड़ेंगे
इंडी गठबंधन के नेताओं के बयानों में ही विरोधाभास : शेख
होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुन
पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने
लोक सभा मतदानः 2024 पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
सोशल मीडिया व मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर लड़कियों को ला
जोधेवाल पुलिस द्वारा चोरी की वारदातें करने वाला शातिर
आसमानी बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत
पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा
गुरदासपुर प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे भगवंत मान

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 42248434

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us