मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां डालने से सिद्ध होते है सर्व कार्य : महंत प्रवीण जी
मां बगलामुखी धाम में सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ का आयोजन महंत प्रवीण जी के सानिध्य में किया गया। भगवान तिरुपति के
श्री विग्रहो सहित धाम पंहुचे श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के सदस्यो नें हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर यात्रा के निर्विघ्न संपन होने की प्रार्थना जगत जननी के चरणों में की। इससे पूर्व महंत प्रवीण चौधरी जी ने पुष्प वर्षा कर जयघोषों के साथ धाम में पधारे भगवान तिरुपति जी का भव्य स्वागत किया। वही महंत जी ने श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के पदाधिकारियों संजीव सचदेवा शेरू,बौवी कांसल,विमल हरजाई सहित अन्य सेवकों की उपस्थिति में श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से 14 दिसंबर,2025 रविवार को भगवान श्री तिरुपति बाला जी की चौथी रथ यात्रा में सभी भक्तों को भाग लेने का आग्रह किया । सर्व कार्य सिद्धि यज्ञ में उपस्थित यजमान परिवारों ने यज्ञ में पूर्णहुतियां डाल आरती उतारी । महंत प्रवीण जी ने उपस्थित जनसमूह को मां बगलामुखी के चरणों में बैठ कर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालने के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि इससे सभी कार्य पूरे होते है । व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होता है। घर परिवार में सुख स्मृद्धियो का आगमन होता है। वही इस दौरान 11 फरवरी से 21 फरवरी,2026 तक आयोजित होने वाले 243 घंटे के आखंड यज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया गया । धाम के प्रमुख सेवादार मनप्रीत छतवाल ने आखंड यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि सेवक मंडल महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। आखंड महायज्ञ में देश-विदेश से हजारों भक्त शामिल होंगे।इस अवसर पर
सुनील महाजन, रमन घई, जतिंदर सूद , विजय गुप्ता ,पुरुषोत्तम चौधरी,सुधीर महाजन, सुनील हांडा, गौतम सचदेवा,संदीप सूद,जतिन सूद,मनीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, राकेश पासी,सुनील पासी,राज सोलंकी, राम पाल त्रिखा,बौबी मक्कड़, दिनेश रल्ली ,गौरव मेहता,तरुण चौधरी , तरुण जैन सुराना, तजिन्द्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमन शर्मा, राकेश खेड़ा, हरमोहन मल्हौत्रा,जनक राज सिंगला, रोहित शर्मा,सोमनाथ शर्मा,प्रवेश चड्डा, सतविन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र वालिया,वरुण चोपड़ा, आदित्य गुप्ता, पंडित भूपेन्द्र,वरुण शर्मा,वरुण दत्त, तुषार बांसल, नरेन्द्र मोहिनी,अरुण मेहता, गुनीत खेरा ने भी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।