राज्यपाल ने साइंस सिटी और रेल कोच फैक्ट्री का किया दौरा
Dec18,2024
| Inderjeet Singh | Kapurthala
रेलवे कोचों के निर्माण का लिया जायज़ा
साइंस सिटी द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना
पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा आज कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और रेल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। श्री कटारिया के साथ उनकी पत्नी श्रीमती अनिता कटारिया भी थीं। कपूरथला पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पांचाल और एस.एस.पी. श्री गौरव तुरा द्वारा माननीय राज्यपाल जी का स्वागत किया गया।
साइंस सिटी के दौरे दौरान श्री कटारिया द्वारा इको शो, थ्री डी शो, लाइफ थ्रू ऐजज शो देखे गये। इस अवसर पर श्री कटारिया ने समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में साइंस सिटी द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए ऐसे ओर अधिक संस्थाओं को स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान इस संगठन ने जिस तरह से पृथ्वी, ब्रह्मांड और अन्य प्राकृतिक रहस्यों से पर्दा उठाया गया है, उस ने इंसानों के लिए प्रकृति को करीब से जानने के लिब रास्ता खोला है।
साइंस सिटी में अधिक से अधिक छात्रों के दौरे को सुनिश्चित करने की वकालत करते हुए कहा कि साइंस सिटी के माध्यम से भारत के वकारी पुलाड प्रोजेक्ट जैसे कि चंद्रयान, गगनयान के बारे में विद्यार्थियों जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. मुनीश कुमार, आई.एफ.एस. ने राज्यपाल को साइंस सिटी के बारे में जानकारी दी।
इससे पहले श्री कटारिया ने रेल कोच फैक्ट्री के दौरे के दौरान शैल डिवीजन में रेल कोचों के निर्माण की विधि का जायज़ा लिया गया। उन्होंने शीट मेटल शॉप पर रेल कोच फैक्ट्री के इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों से बात करते हुए रेल कोच फैक्ट्री द्वारा देश के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
इससे पहले रेल कोच फैक्ट्री के रैस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा श्री कटारिया को गारड ऑफ आन दिया गया। रेल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर एस.एस. मिश्रा द्वारा राज्यपाल को रेल कोच फैक्ट्री द्वारा रेल कोचों के उत्पादन और अन्य देशों को रेल कोचों की सप्लाई के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (व) विरिंदरपाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) नवनीत कौर बल्ल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, एस.पी. सरबजीत रॉय, एस.पी. गुरप्रीत सिंह, एसडीएम मेजर इरविन कौर, सहायक कमिश्नर कपिल जिंदल मौजूद रहे।
Powered by Froala Editor
Governor-Punjab-Visit-Science-City-Rail-Coach-Factory-Kapurthala-