पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए डॉ. बलजीत कौर द्वारा विभिन्न विभागों और जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

Apr22,2025 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘  युद्ध नशों विरुद्ध’ देश भर का सबसे बड़ा अभियान

नशा मुक्त पंजाब के लिए सरकार द्वारा बड़ा फैसला – हर जिले को 10 लाख रुपये और राज्य की 10 जेलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए 2.01 करोड़ रुपये किए जाएंगे जारी

कैबिनेट मंत्री द्वारा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय और सहयोग से काम करने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए " युद्ध नशों विरुद्ध" देश भर में सबसे बड़ी मुहिम शुरू की है। राज्य सरकार के इस प्रयास को सार्थक बनाने के लिए नशीले पदार्थों की मांग घटाने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

पंजाब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां पंजाब भवन में खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, गृह मामले एवं न्याय विभाग, स्पेशल डायरेक्टर जनरल पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं के उच्च अधिकारियों और सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को आपसी समन्वय और सहयोग से काम करने की जरूरत है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य से नशा खत्म करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपील की गई कि नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को नशों के दलदल से निकालने के लिए प्रयास और तेज किए जाएं।
बैठक में विभिन्न विभागों और जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नशे को खत्म करने के लिए उनके स्तर पर जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. बलजीत कौर ने विभिन्न विभागों द्वारा नशा खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य को देश का पहला नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि राज्य में नशा खत्म करने के लिए प्रत्येक जिले को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जो जिला नशों को खत्म करने में अपने जिले में अच्छे प्रयास करेंगे, उनकी राशि 10 लाख से बढ़ाई भी जा सकती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य की जेलों जैसे पटियाला, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, बठिंडा और गोइंदवाल साहिब में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए 2.01 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध लड़ाई में तकनीकी सहायता के लिए नए प्रयास शुरू किए गए हैं, जैसे कि एंटी ड्रग हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर (9779100200) जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर लोग नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और नशा छुड़ाने के लिए मदद ले सकते हैं।

इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, विशेष सचिव केशव हिंगोनिया और विम्मी भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Powered by Froala Editor

Dr-Baljit-Kaur-Holds-Meeting-With-Senior-Officers-Of-Various-Departments-And-Districts-To-Strengthen-Efforts-For-Drug-free-Punjab



TOP HEADLINES


*चार दशक पुराने औद्योगिक विवादों का समाधान: मान सरकार
*पंजाब में खेलों का स्वर्ण युग, मान सरकार के प्रयासों
राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स ; वर्ल्ड गत्तका फेडरेशन द्वार
रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जय गोविंदा से गु
*नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ रही है मान सरकार: 3000 ख
*मान सरकार ने पंजाब के शिक्षा क्षेत्र को दिया नया मोड़
*अबोहर की आभा लाइब्रेरी समेत 275 अत्याधुनिक लाइब्रेरिय
ग्रीन लैंड स्कूल के सामने हाई-वे पर हुआ हादसा-सड़क क्र
दात की नोक पर छीना-झपटी की वारदातें करने वाले तीन आरोप
डोमिनोज़ की एजेंसी दिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने व
मुख्यमंत्री ने पंजाब को निर्माण केंद्र के रूप में विकस
*मां बगलामुखी धाम पधारे भगवान तिरुपति के श्री विग्रहो
क समिति और जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर लुध
इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से
*aap सरकार लाई बदलाव: सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में
अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-मेल से सनसनी, छु
*मान सरकार का ग्रीनिंग पंजाब मिशन :12,55,700 रिकॉर्ड व
*मान सरकार के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल (pilbs) ,मोहा
*मान सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम: सरकारी स्कूल
पंजाब में Ias व Pcs अधिकारियों के तबादले

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 48305971

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us