हर बूथ पर पांच-पांच युवा घर-घर तक पंहुचाएंगे कांग्रेस की नितियां : महिन्द्रा/ लाली यूथ कांग्रेस लुधियाना (शहरी) की बैठक स्थानीय सर्कट हाउस में अध्यक्ष हैप्पी लाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज अजय चिकारा, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिन्द्रा ने संयुक्त रुप से बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव योगेश हांडा और लुधियाना यूथ कांग्रेस इंचार्ज कर्ण रंधावा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मोहित महिन्द्रा व हैप्पी लाली ने बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर बूथ पर 5 युवाओं की टीम का गठन किया जाएगा। बूथ स्तर पर गठित युवाओ की टीम अपने-अपने क्षेत्र के कांग्रेस की नितियो की जानकारी हर घर तक पंहुचाएंगे। वहीं युवा वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ कर पार्टी को मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव में युवा शक्ति की अहम भूमिका होगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिन्द्रा ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब में जंगलराज कायम है, राज्य की जेलों में बंद गैंगस्टर लूटपाट,नशा तस्करी का धंधा चला रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की चिंता छोड़ दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के विस्तार में मग्न हैं। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्होने कहा कि बदलाव के नाम पर सता हासिल करने वाले लोग बदलाखोरी कर मूल मुद्दो से जनता का ध्यान भटकाने के प्रयत्न कर रहे है। हैप्पी लाली ने बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो की योजना बारे बताते हुए कहा कि इस कार्य के लिए हर विधानसभा में वरिष्ठ युवा नेताओ को जिम्मेंदारियां सौंपी जाएंगी। जो कि संबधित विधानसभा अध्यक्ष के साथ समवन्य कायम कर हर बूथ पर यूथ को जोडऩे की प्रकिया में मदद करेंगे। इस अवसर पर राहुल पोहाल, आकाश तिवारी, चरणजीत सिंह किट्टू, जगजोत बादशाह, रमन मसीह, राहुल डुलगच, अवी वर्मा, अम्बर पारती, रोहन लालका, अरुण चंडालिया, तानिश आहूजा, आकाश, साहिल डुमाना, दशमेश्वर वालिया, गौतम शर्मा, रवि मल्हौत्रा, मदन, मनराज ठुकराल, सन्नी चौधरी, कमल सिक्का, अवी मल्हौत्रा, प्रिंस परुथी व अन्य भी उपस्थित रहे।
Youth-Congress-Booth-Joda-Youth-Jodo-Ludhiana-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)