**पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर हरियाणा में शोक: ** *सियासतदानों ने जताया दुख; सीएम मनोहर लाल बोले- प्रकाश सिंह बादल भारत के नेल्सन मंडेला* *चंडीगढ़ में अकाली दल कार्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े लोग,कल होगा बादल गांव में अंतिम संस्कार* (राजेंद्र सिंह जादौन ) चंडीगढ़,26अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह बुधवार को यहां सेक्टर ,28स्थित पार्टी कार्यालय में रखी गई। बादल का मंगलवार शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। बादल का अंतिम संस्कार गुरुवार को बादल गांव में किया जाएगा। चंडीगढ़ में बादल के अंतिम दर्शनों के लिए लोग उमड़ पड़े। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर हरियाणा में शोक है। सीएम समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनका निधन होना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।देश की राजनीति के इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। वे उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 21 वर्ष की उम्र में गांव का सरपंच बनकर राजनीति की शुरुआत करने वाले प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष की आयु तक राजनीति में सक्रिय रहे और करीब 74 बरस से अधिक के राजनीतिक जीवन में हमेशा राजनीति के केंद्र में रहे। उन्होंने कहा कि 43 वर्ष की आयु में पहली बार पंजाब के सीएम बने प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री बने। आखिरी बार लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने बादल को 'स्वतंत्र भारत के नेल्सन मंडेला' के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने कहा था कि बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं। बादल साहब जैसे लोगों का एकमात्र अपराध यह है कि उनके राजनीतिक विचार सत्ता में बैठे लोगों से अलग थे। सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला,पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बादल के निधन पर शोक प्रकट किया है। इन नेताओ ने कहा कि राजनीति में प्रकाश सिंह बादल की कमी हमेशा महसूस होगी।इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा प्रकाश सिंह बादल की कमी हमेशा खलेगी।
Ex-Cm-Parkash-Singh-Badal-No-More-People-Pay-Homage-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)