मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लुधियाना के विकास कार्यों पर लगभग 29.08 करोड़ रुपए ख़र्च करने का किया फ़ैसला: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर
मान सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करना है
लुधियाना जिले की बड़ी आबादी को मिलेगा इन विकास कार्यों का लाभ
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जि़ला लुधियाना में विकास कार्यों पर करीब 29.08 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है।
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाना है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
एक प्रैस बयान जारी करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना के लिए म्युनिसिपल ठोस अवशेष की ढुलाई के लिए हुक लोडरों और सेकंडरी स्टोरेज के लिए पोरटेबल कम्पैक्टरों की सप्लाई, स्थापना, टेस्टिंग और चालू करने पर 27.67 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें संचालन और रख-रखाव भी शामिल है। इसी तरह कोर्ट कॉम्पलैक्स, डी.सी दफ़्तर और सम्बन्धित क्षेत्रों में निगरानी के बुनियादी ढांचे को लागूकरण के लिए 66.76 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि सैंट्रल स्टोर नगर निगम लुधियाना के लिए रेडी मिक्स रोड रिपेयर बिटूमिनस सामग्री की सप्लाई के लिए 74.70 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जि़ला लुधियाना की बड़ी आबादी को इन विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। इस सम्बन्धी स्थानीय निकाय विभाग ने दफ़्तरी कार्यवाही शुरू कर दी है।
डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा गया तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।
-----------------
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)