अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, और नौजवानों को मिलेंगी सरकारी नौकरियाँ
पंजाब राज्य बिजली निगम के 603 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे, सहायक लाइनमैनों के 2100 पद अगले महीने भरने का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पहली बार किसी राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल आठ महीनों के समय में 21,000 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।
मुख्यमंत्री यहाँ म्यूनिसिपल भवन में पंजाब राज्य बिजली निगम के 603 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बाँटने के अवसर पर संबोधन कर रहे थे। इन 603 उम्मीदवारों में 476 क्लर्क, 68 जे.ई. (इलैक्ट्रिकल) और 59 जे.ई. (सब- स्टेशन) थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक स्तर पर शुरू की गई इस भर्ती मुहिम में सरकार की नौजवानों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाती है, क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने इतने थोड़े समय में नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाज़े खोले हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी सरकार को अभी आठ महीनों का समय हुआ है परन्तु अब तक 21 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस समय कई विभागों में भर्ती चल रही है, जिससे और नौजवान नौकरी हासिल करने के योग्य होंगे।
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नौजवानों को नौकरी सिफऱ् और सिफऱ् मैरिट के आधार पर मिलेगी और नौकरी हासिल करना योग्य नौजवान का अधिकार होता है। इस मामले में मैं न किसी की सिफ़ारिश मानता हूँ और न ही किसी की सिफ़ारिश चलने देता हूँ क्योंकि नौजवान मुझ पर बहुत विश्वास करते हैं और इस भरोसे को मैं किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूँगा।’’
नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार देने के वायदे को निभाते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पी.एस.पी.सी.एल. में सहायक लाईनमैनों के 2100 पद अगले महीने भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और परिणाम भी इसी हफ़्ते घोषित किया जा रहा है और अगले महीने चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में और नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ हासिल होंगी।
भ्रष्टाचारियों को राज्य के असली दुश्मन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों के खि़लाफ़ कानून के मुताबिक सख़्त कार्रवाई कर रही है, जिससे बाकियों को भी सबक मिल सके। यहाँ तक कि कुछ पूर्व मंत्री भी अपने गुनाहों की सज़ा भुगत रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला किसी भी पार्टी से सम्बन्धित हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान नियुक्ति पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए नव-नियुक्त मनप्रीत कौर ने कहा कि इस समूची प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उसकी जि़ंदगी का ऐतिहासिक दिन है क्योंकि राज्य सरकार ने केवल मैरिट के आधार पर रोजग़ार दिया। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति के लिए वह राज्य सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे।
एक अन्य नव-नियुक्त उम्मीदवार संजय कुमार ने भी इस नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी भर्ती प्रक्रिया बीते कुछ सालों से लटकी हुई थी परन्तु मुख्यमंत्री ने पद संभालने के तुरंत बाद निजी रूचि लेकर इस प्रक्रिया को मुकम्मल करवाया। उन्होंने कहा कि इस नौकरी से वह अपना जीवन मान-सम्मान से व्यतीत करेंगे।
नव-नियुक्त क्लर्क हरगोबिन्द सिंह मारग ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी से उसकी और उनके परिवार की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को केवल मैरिट के आधार पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बहुत जल्दी 66 के.वी. की क्षमता वाले नए ग्रिड स्थापित करने के साथ-साथ अंडरग्राउंड तारें डालने का काम शुरू किया जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारू बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद और पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम- मैनेजिंग डायरैक्टर बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)