इन कामों के लिए विभाग की तरफ से टैंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में समाना, भादसों और मंडी गोबिन्दगढ़ में जल सप्लाई और सिवरेज से सम्बन्धित विकास कामों के लिए तकरीबन 11.65 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है। विभाग ने इन कामों के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड की तरफ से पटियाला के समाना में पातड़ां की मुख्य सड़क से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नयी सिवरेज लाईन बिछाने और सिवरेज से सम्बन्धित अन्य कामों के लिए 5.98 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसी तरह भादसों में सिवरेज की सुविधा मुहैया करवाने और अन्य सम्बन्धित कामों पर लगभग 1.44 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
डॉ. निज्जर ने बताया कि इसके इलावा पंजाब सरकार की तरफ से फतेहगढ़ साहिब की मंडी गोबिन्दगढ़ में भी सिवरेज से सम्बन्धित कामों के लिए 4.23 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे और अलग-अलग आकार की वाटर सप्लाई लाईनें बिछाने और जल सप्लाई और सिवरेज़ से सम्बन्धित सभी काम किये जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इसके इलावा स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जल सप्लाई और सिवरेज से सम्बन्धित अन्य कई कामों के लिए ई-टैंडर भी प्रकाशित किये गए हैं। इन टैंडरों के द्वारा अलग-अलग कामों को पूरा करने के लिए दरों की माँग की गई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है जिससे राज्य के आम लोगों का जीवन आसान और सेहतमंद हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पहले ही वैबसाईट www.eproc.punjab.gov.
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। उन्होंने जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत की है कि इन कामों में पादर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाये।
Local-Government-Minister-Dr-Inderbir-Singh-Nijjar
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)