** अब तक 110 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद, किसानों को 18,660 करोड़ रुपए की हो चुकी है अदायगी** सूबो में धान की निर्विघ्न और सुचारू खऱीद सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई** सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी दोहरे मापदण्डों के लिए प्रताप सिंह बाजवा की आलोचना*** पठानकोट, 31 अक्तूबर: *** अब तक पंजाब में 110 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि खऱीद और लिफ्टिंग की समूची प्रक्रिया को एक हफ्ते के अंदर-अंदर मुकम्मल कर लिया जायेगा। यहाँ अनाज मंडियों का मुआयना करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अक्तूबर तक तकरीबन 112 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल मंडियों में आई है, जिसमें से तकरीबन 110 लाख मीट्रिक टन की खऱीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 88 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल मंडियों से उठाई जा चुकी है और अब तक 18,660 करोड़ रुपए की किसानों को अदायगी हो चुकी है। धान का एक दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि मौजूदा खऱीद सीजन के दौरान राज्य भर में किसानों की एक भी शिकायत नहीं आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर समूची खऱीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जिससे किसानों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में अनाज की खऱीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित बनाने के लिए कई बेमिसाल पहलें की हैं। भगवंत मान ने कहा कि निचले स्तर पर खऱीद के लिए पुख़्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाकर किसानों को सुविधा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिलों को अलग-अलग ज़ोनों में बाँटने के बढिय़ा नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके द्वारा राज्य सरकार पानी की बचत करने के लिए फ़सलीय चक्र संबंधी सही अनुमान लगाने योग्य हुई। भगवंत मान ने कहा कि इसके द्वारा किसानों के लिए बाकायदा बिजली आपूर्ति युनिश्चित बनाने में मदद मिली। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ेकहा कि इस घृणित जुर्म के साजिशकर्ताओं और इसको अंजाम देने वालों को पहले ही काबू किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि विदेशों में पनाह लिए बैठे मुलजिमों सम्बन्धी रैड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार को आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की अच्छाईयाँ और उपलब्धियाँ बताने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले खर्चों पर सवाल उठाने से पहले प्रताप सिंह बाजवा को अपने गिरेबान में झाँगना चाहिए कि उनकी पार्टी अन्य राज्यों में क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह ‘भाजपा’ को ऐसे दोहरे मापदण्डों से गुरेज़ करना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार को अन्य राज्यों में अपनी उपलब्धियाँ गिनाने का पूरा हक है, जिससे राज्य में और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होकर दूध का धुला नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने भी राज्य के खजाने को लूटकर किये गुनाहों से बचने के लिए भाजपा का दामन थामा था। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मंत्री अब अपने इन गुनाहों के कारण जेल की सलाखों के पीछे किये गए कामों की सज़ा भुगत रहा है और दुख की बात यह है कि उसके घर से नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, डायरैक्टर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति घणश्याम थोरी और अन्य उपस्थित थे। ------------------
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)