मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के खज़ाने का पैसा गुजरात, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए जारी किए जा रहे विज्ञापनों एवं इश्तहारों में खर्चे जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महसचिव जीवन गुप्ता ने टवीट कर कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पहले से भारी कर्ज़ के तले दबे पंजाब को और डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। आम आदमी पार्टी के पास राज्य को चलाने और उसके विकास का कोई विजन नहीं है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुजरात चुनाव में 1 करोड़ 74 लाख 82 हज़ार 746 रुपए (17,482,746 रुपए) खर्च किए गए हैं, जोकि पंजाब सरकार की अधिकारिक वेबसाईट पर दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं पंजाब में 2,920,134 रुपए, महाराष्ट्र में 267,024 रुपए तथा राजस्थान में 122,527 रुपए खर्च किए जाने का वेरवा दिया गया है। गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान तथा केजरीवाल दोनों मिल कर पंजाब के खज़ाने को बर्बाद करने में लगे हैं। भगवंत मान केजरीवाल को खुश करने के लिए पंजाब के खज़ाने का दुरूपयोग करने में लगे हैं।
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल दोनों दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करके पंजाब के खज़ाने को भरने तथा पंजाब को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे। लेकिन आज हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। भगवंत मान ने पिछले सात महीनों में करीब 15,000 करोड़ का कर्ज़ विभिन्न ब्याज दरों पर लिया है। गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लिए जा रहे हैं। भगवंत मान के पास पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है, जबकि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके मंत्री पंजाब के खजाने पर ऐश कर रहे हैं। गुप्ता ने भगवंत मान व केजरीवाल से सवाल किया कि क्या यही दिल्ली मॉडल?
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पहले से कार्यरत्त सरकारी कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा और ऊपर से सरकारी विभागों में नई-नई नियुक्तियां की घोषणाएं किए जा रहे हैं। गुप्ता ने सवाल किया कि भगवंत मान द्वारा पंजाब के विभिन्न विभागों में नए पदों पर होने वाली भर्तियों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसा कहाँ से आएगा? पंजाब की आर्थिक स्थिति को सुधार कर ‘रंगला पंजाब’ बनाने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल व राघव चड्डा ने पंजाब खून से सना हुआ पंजाब बना दिया है। भगवंत मान सरकार पंजाब की जनता के टैक्स का करोड़ों रुपया अपनी सरकार के झूठे विज्ञापनों में उड़ा रही है। भगवंत मान पंजाब को भगवन के भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों की सैर करने में व्यस्त हैं।
Bharatiya-Janata-Party-Punjab-State-General-Secretary-Jeevan-Gupta
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)