पंचाब चुनाव 2022 को देखते हुए सभी पार्टियां अपने जनाधार को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस भी पार्टी की मजबूती के लिए सारी कवायद कर रही है। इस कड़ी में पार्टी ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को शामिल किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पंजाबी गायक को अपनी पार्टी में शामिल किया। मूसेवाला ने बताया इस कारण से ज्वॉइन की कांग्रेस कांग्रेस का हाथ थामने वाले सिंगर मूसेवाला ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया है। इस पार्टी को मैंने इस एक कारण से चुना है कि इसने पंजाबियों की आवाज को उठाया है। राज्य की सियासत को समझने वालों का मानना है कि राज्य में सिद्धू मूसेवाला की अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसे भुनाने के लिए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग के जरिए मूसेवाला को कांग्रेस में लाया गया है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला पहले ही राजनीति में आने की अपनी इच्छा को जाहिर कर चुके हैं।मानसा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनावऐसा बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी सिद्धू मूसावाला को मानसा से चुनावी मैदान में उतार सकती है। साथ ही पार्टी उनकी लोकप्रियता को भुनाते हुए उनसे राज्यभर में चुनाव प्रचार करवाएगी। बता दें कि मूसावाला की नजदीकियां पहले से ही कांग्रेस पार्टी से रही है। पूरी तरह से चुनावी मोड में है सीएम चरणजीत सिंह चन्नीकांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सक्रिय मोड में हैं। स्वयं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार मीडिया में बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी 70 दिन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया। वे लगातार चुनावी रैलियां भी कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू भी लगातार रैलियां कर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं।", "articleBody":"चंडीगढ़: पंचाब चुनाव 2022 को देखते हुए सभी पार्टियां अपने जनाधार को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस भी पार्टी की मजबूती के लिए सारी कवायद कर रही है। इस कड़ी में पार्टी ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को शामिल किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पंजाबी गायक को अपनी पार्टी में शामिल किया। मूसेवाला ने बताया इस कारण से ज्वॉइन की कांग्रेस कांग्रेस का हाथ थामने वाले सिंगर मूसेवाला ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया है। इस पार्टी को मैंने इस एक कारण से चुना है कि इसने पंजाबियों की आवाज को उठाया है। राज्य की सियासत को समझने वालों का मानना है कि राज्य में सिद्धू मूसेवाला की अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसे भुनाने के लिए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग के जरिए मूसेवाला को कांग्रेस में लाया गया है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला पहले ही राजनीति में आने की अपनी इच्छा को जाहिर कर चुके हैं।मानसा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनावऐसा बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी सिद्धू मूसावाला को मानसा से चुनावी मैदान में उतार सकती है। साथ ही पार्टी उनकी लोकप्रियता को भुनाते हुए उनसे राज्यभर में चुनाव प्रचार करवाएगी। बता दें कि मूसावाला की नजदीकियां पहले से ही कांग्रेस पार्टी से रही है। पूरी तरह से चुनावी मोड में है सीएम चरणजीत सिंह चन्नीकांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सक्रिय मोड में हैं। स्वयं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार मीडिया में बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी 70 दिन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया। वे लगातार चुनावी रैलियां भी कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू भी लगातार रैलियां कर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं।"
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)