लुधियाना भाजपा ने अपने कई नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व पार्षदों समेत एक दर्जन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। इसमें भाजपा ने इन नेताओं को पार्टी से निकाला जिसमे :--
सरबजीत सिंह काका,परमिंदर सिंह लापरा,सुरजीत सिंह राय,बलविंदर सिंह बिन्दर,मन्नू अरोड़ा,अमरजीत सिंह काली,सरवन अत्री,अजय गोस्वामी ,शिव देवी गोस्वामी,सीमा शर्मा पत्नी श्याम शास्त्री,श्याम शास्त्री,हरजिंदर सिंह,कुलदीप शर्मा,संदीप मनी,नरेश स्याल,अनीता शर्मा आदि को पार्टी से किया निष्कासित।
भाजपा लुधियाना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी,गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी,और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं,लुधियाना भाजपा की कोर कमेटी द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की वजह से निकाला गया है।