देश में कुल 6,21,514 सहकारी समितियां हैं, जिनके 28,69,74,425 सदस्य हैं। यह उत्तर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र में लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे गए 'राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सहकारी समितियों के योगदान' पर प्रश्न के उत्तर में दिया। अरोड़ा ने देश में सहकारी समितियों की संख्या, उनकी सदस्यता सहित, राज्यवार/संघ राज्य क्षेत्र वार विवरण के बारे में पूछा था।
आज यहां जारी एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि मंत्री द्वारा अपने उत्तर में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब सहकारी समितियों की संख्या के मामले में शीर्ष 13 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में आता है। पंजाब का पड़ोसी राज्य हरियाणा 11वें स्थान पर तथा पंजाब 13वें स्थान पर है। विवरण इस प्रकार है: महाराष्ट्र- 2,15,316, गुजरात-76,061, तेलंगाना-48,380, कर्नाटक-38,828, मध्य प्रदेश-26,502, राजस्थान-23,446, पश्चिम बंगाल-22,798, तमिलनाडु -20409, उत्तर प्रदेश-19,587, बिहार-16,475, हरियाणा-14,321, आंध्र प्रदेश-12,464, पंजाब-11,288, छत्तीसगढ़-9,350, जम्मू-कश्मीर 8,225, झारखंड-7,386, केरल-7,076, ओडिशा-7007, असम-6,186, मणिपुर-5,111, हिमाचल प्रदेश-4,333, उत्तराखंड-3,753, गोवा-2,748, मेघालय-2,615, नागालैंड-2194, दिल्ली-1,936, त्रिपुरा-1,893, सिक्किम-1617, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह-1,210, मिजोरम-1062, अरुणाचल प्रदेश-761, पुडुचेरी-428, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव-363, चंडीगढ़-196, लद्दाख-159 और लक्षद्वीप-30 ।
हालांकि, सहकारी समितियों के सदस्यों की संख्या के मामले में पंजाब पहले 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आता है। पंजाब का पड़ोसी राज्य हरियाणा 15वें स्थान पर और पंजाब 17वें स्थान पर आता है। विवरण इस प्रकार है: महाराष्ट्र-7,96,65,337, केरल-2,94,72,329, कर्नाटक-2,36,76,736, तमिलनाडु-2,09,10,509, उत्तर प्रदेश-1,86,72,654, गुजरात-1,79,93,157, बिहार-1,53,81,807, तेलंगाना-1,26,00,316, ओडिशा-94,57,901, मध्य प्रदेश-90,89,058, पश्चिम बंगाल-87,67,584, राजस्थान-81,93,080 आंध्र प्रदेश-71,77,162, छत्तीसगढ़-52,20,978, हरियाणा-42,44,007, असम-31,57,415, पंजाब-28,00,520, झारखंड-20,03,947, हिमाचल प्रदेश-16,79,309, उत्तराखंड-16,33,172, गोवा-13,96,468, दिल्ली-12,66,480, त्रिपुरा-5,13,711, मणिपुर-4,36,510, जम्मू-कश्मीर-4,15,488, पुडुचेरी-4,14,316, मेघालय-2,35,249, नागालैंड-94,752, लक्षद्वीप-79,091, सिक्किम-75,146, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह-73,182, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-46,543, मिजोरम-45,052, अरुणाचल प्रदेश 38,928, चंडीगढ़-24,067 और लद्दाख-22,464 ।
Powered by Froala Editor
Punjab-Has-11288-Coop-Societies-With-2800520-Members-Reveals-Amit-Shah-To-Mp-Arora-In-Rs
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)