पीड़िति के पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
लुधियाना 1 अप्रैल (पारस दानिया)। लुधियाना के जोधेवाल इलाके में एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित युवती 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर बने दोस्त को मिलने गई थी। जिसने लड़की को एक खाली प्लॉट में ले जाकर अंधेरे की आड़ में जबरदस्ती हवस का शिकार बना दिया। आरोपी ने उसे उक्त घटना किसी को ना बताने के लिए धमकियां भी दी। लड़की के परिवार वालों को उस समय घटना का पता चला जब वह परेशान व कुछ दिनों से मौन रहने लगी। पिता के पूछने पर लड़की ने सारी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।मामला संज्ञान में आते ही दरेसी के एसएचओ कुलदीप सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते बयानों पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पास्को व धमकियां देने के तहत मामला दर्ज कर लिया। अरे जानकारी में एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया आरोपी की पहचान गुलाम उर्फ आर्यन के रूप में है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़िति का आज मेडिकल करवाया जा रहा है।
पुलिस को शिकायत बीते दिन नाबालिक लड़की के पिता की तरफ से दी गई। जिसने बताया उसकी 16 वर्षीय लड़की जो काफी दिनों से परेशान और मौन दिखाई दे रही थी। बीते दिन जब उससे पूछा गया तो उनकी लड़की ने बताया आरोपी के साथ उसकी 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर बात हुई थी। जिसके चलते वह दोनों आपस में दोस्त बन गए। 12 मार्च वाले दिन शाम 7:00 बजे आरोपी को बस्ती जोधेवाल में मिलने गई थी। जो उसे एक खाली प्लाट में ले गया और अंधेरे की आड़ में उसके साथ मर्जी के बिना जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उक्त घटना किसी को ना बताने के लिए धमकी दी।