लुधियाना सीआईए-3 के हाथ बड़ी सफलता गैंगस्टर पुनीत बैंस ग्रुप के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू-दोनों से बत्ती बोर पिस्टल समेत दो रोंद बरामद
Feb2,2023
| Paras Dania | Ludhiana
गिरफ्तार आरोपी मेजर ने बीते वर्ष लाडोवाल इलाके में की थी फायरिंग, तब से था फरार
-पुलिस ने मामले में पुनीत बैंस को किया नामजद
लुधियाना 2 फरवरी (पारस दानिया)। लुधियाना की क्राइम ब्रांच तीन पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह की अगुवाई तले एसआई गुरप्रीत सिंह ने पुनीत बैंस ग्रुप के 2 गुर्गों को हथियारों समेत काबू किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो बत्ती बोर पिस्टल समेत दो जिंदा रोंद बरामद किए हैं। जिनके खिलाफ थाना डिवीजन सात में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।आगे मामले की जानकारी देते सीपी लुधियाना आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों में मोगा के गांव बग्गा का रहने वाला मेजर सिंह उर्फ मेजर सिद्धू है। जिसे इंस्पेक्टर अवतार सिंह और थानेदार गुरप्रीत सिंह ने गुप्त सूचना के बाद ट्रैप लगाकर थाना सात के इलाके से काबू किया था।मेजर के कब्जे से एक पिस्टल समेत रोंद बरामद किया था। आरोपी मेजर ने बीते वर्ष थाना लडोवाल इलाके में उक्त पिस्टल से फायर किए थे और फरार हो गया था। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ थाना लडोवाल में मारपीट की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दूसरे आरोपी की पहचान ताजपुर निवासी सोनू कुमार साहनी के रूप में है जिसके कब्जे से दूसरा पिस्टल समेत रोंद बरामद किया गया। आरोपी मेजर की पूछताछ के बाद पुलिस ने सनी और गैंगस्टर पुनीत बैंस उर्फ मनी को नामजद किया था। आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है।
विशेष बॉक्स-आरोपी मेजर लाडोवाल में फायरिंग के बाद मामले में चल रहा था फरार, पुलिस को थी तलाश
सीआईए-3 इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह और थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया बीते वर्ष लडोवाल में आरोपी मेजर द्वारा फायरिंग की गई थी। जिस मामले में आरोपी वांछित था। मेजर और सोनू उक्त दोनों आरोपी बत्ती बोर पिस्टल बिहार से खरीद कर लाए थे। रिमांड दौरान आरोपियों से और भी खुलासे सामने आने की संभावना है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-