लुधियाना में कलयुगी सगा पिता बनाता रहा ग्यारह वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार- समाजसेविका ने किया भंडाफोड़- आरोपी गिरफ्तार
सराभा नगर पुलिस जांच में जुटी - पीड़ित बच्ची की मां मानसिक असंतुलित- बच्ची को सहमी अवस्था में किया गया बरामद
लुधियाना के सराभा नगर इलाके में एक ऐसा शर्मसार मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता अपनी ही सगी ग्यारह वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। उक्त घटना का भंडाफोड़ उस समय हुआ जब इस शर्मोसार घटना की जानकारी एक समाजसेविका को प्राप्त हुई। जिसके बाद समाजसेविका ने पुलिस से तालमेल बनाया और सराभा नगर पुलिस को घटना की शिकायत दी। जिस पर कार्रवाई करते एसीपी वेस्ट मनदीप सिंह की अगुवाई तले थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।आगे की कार्रवाई में सराभा नगर में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह की एक टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान मुकेश कुमार के रूप में है जो प्रवासी है। अगली जांच में पुलिस आज बच्ची का मेडिकल करवा रही है। बच्ची सहमी अवस्था में है। पुलिस आगे की कार्रवाई में आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त करेगी।
समाजसेविका को कैसे मिली घटना की जानकारी।
जहां बच्ची रहती है वहीं पड़ोस में एक बच्ची उसकी दोस्त है। जिसके चलते बच्ची ने अपनी सहेली को घटना बताई। फिर उसकी सहेली ने अपनी मां को घटना का खुलासा किया। जिसके बाद पड़ोसी महिला ने समाजसेविका से तालमेल बनाया और समाज सेविका बच्ची के निवासी स्थान पर पहुंची और सहमी बच्ची से सच्चाई हासिल की। जिसके बाद बच्ची को कब्जे में लेकर फिर आगे की कार्रवाई में पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी बना रहा था हवस का शिकार
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवासी है।और दिहाड़ीदार का काम करता है। बच्ची के मुताबिक आरोपी उसके साथ बीते एक वर्ष से जबरन दुष्कर्म करता आ रहा था। इसके अलावा आरोपी के तीन बच्चे हैं। जिनमें ग्यारह वर्षीय पीड़ित नाबालिग सबसे बड़ी थी।इसके अलावा एक छोटी बेटी और एक बेटा है। आरोपी की पत्नी मानसिक असंतुलित है। जिसने डेढ़ हफ्ते पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया है।