*लुधियाना पेट्रोल पम्प लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी* *दो आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में*
*भाजपा नेता सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल का बेटा उदय राज सिंह गिरफ़्तार*
एफआईआर नंबर 240/22 यू/एस 380, 511 आईपीसी और 25, 27 आर्म्स एक्ट दिनांक 6/11/2022 पीएस फोकल प्वाइंट
- ATM की CCTV फूटेज में दोनो अभियुक्त हथियार के साथ देखे जा सकते हैं
*नामजद अभियुक्त*
1. उदय राज सिंह ग्रेवाल पुत्र सुखविंदर सिंह गांव भुखरी थाना जमालपुर
2. अमृतराज सिंह पुत्र जगजीत सिंह गांव धौला थाना मेहरवां
- उदय राज सिंह अमृतराज सिंह के साथ मिलकर एक होंडा सिटी कार की नंबर प्लेट उतारी, फिर एक पेट्रोल पंप लूट लिया। इसके बाद उन्होंने जाकर एक एटीएम में पिस्टल तान दी। हमारी टीमों ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों की पहचान की।
- जब पुलिस टीम उदय को पकड़ने गई थी, तो वह लगभग अपनी बीएमडब्ल्यू लेकर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ा। कल देर रात भी पकड़े जाने पर उसने पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।