पुलिस ने हमलावर पक्ष के 6 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, हमलावर पक्ष के खिलाफ पहले भी मामले, घायलों में एक 16 वर्षीय नाबालिग * लुधियाना 12 जून (पारस दानिया)। लुधियाना में एक बार फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। लाडोवाल के इलाके में 9 जून सोमवार को स्विफ्ट कार सवार दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों द्वारा मार देने की नियत से 3 से चार गोलियां चलाई गईं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कार से उतरकर बाहर खड़े थे कि इतने में दूसरी गाड़ी में हमलावर पक्ष के युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों युवक इतने बचाव कर पाते कि ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक के जांघ में गोली लगी जबकि दूसरे युवक के जांघ व पैर में गोली लगी। दोनों घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है जिनकी पहचान 20 वर्षीय रमनदीप सिंह गौर 16 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में है। वहीं पुलिस ने हमलावर पक्ष के मनी सेखों, बाऊ, ट्राली, डमरू, आशु लोहार, साबी सुरजी सहित 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अंडर सेक्शन 109,3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। * घटना के संबंध में घायल युवक की मां की जानकारी* मोहल्ला गुरबच्चन नगर की रहने वाली 40 वर्षीय गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि 9 जून को उसका लड़का रमनदीप सिंह अपने दोस्त हरजोत सिंह के साथ अपने मामा जिसका एक्सीडेंट हुआ था। उसका पता लेने के लिए अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कर में होशियारपुर गमा था। लेकिन रास्ते में कुछ देर बाद उसके लड़के रमनदीप सिंह का फोन आया कि हार्डिसवर्ड के पास मनी सेखों व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर हमला कर दिया है। आरोपियों की तरफ से गोलियां चलाई गई है। उसे वह उसके दोस्त दोनों को गोली लगी है। * सामने के संबंध में एसएचओ लाडोवाल की जानकारी* एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि हमलावर पक्ष के सभी आरोपी युवक फ़रार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार रेड कर रही है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते एक पक्ष द्वारा दोनों युवकों पर गोलियां चलाई गई हैं। दोनों युवकों की जांघ पर गोलियों लगी हैं। दोनों उपचाराधीन है। हमलावर पक्ष के युवकों पर पहले भी मामले हैं। * विशेष,* जांच अधिकारी की जानकारी* एएसआई मेजर सिंह ने बताया रमनदीप सिंह की उम्र 20 वर्ष है जबकि उसके दोस्त हरजोत सिंह की उम्र 16 वर्ष है। आरोपी सफेद स्विफ्ट में स्वार थे। घटना वाले दिन हमलावर पक्ष के युवक दूसरी गाड़ी में दोनों का पीछा कर रहे थे। जैसे ही दोनों बाथरूम करने के लिए गाड़ी से उतरे दूसरी गाड़ी में सवार हमलावर पक्ष ने कार का शीशा डाउन कर दोनों पर गोलियां चला दी। रमनदीप के जांघ में गोली लगी है जबकि हरजीत के जांघ व पैर पर गोली लगी है। दोनों दीप अस्पताल में भर्ती हैं और पहले से दुरुस्त हैं। यह भी सामने आया घायल पक्ष ने हमलावर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)