भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पिहोवा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जय भगवान शर्मा डीडी ने शुक्रवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा को बाय-बाय कहकर डीडी ने सांसद दुष्यंत चौटाला का दामन थाम लिया है। डीडी शर्मा तीन दिसंबर को कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में एक विशाल रैली कर अपनी ताकत दिखाएंगे। रैली को हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला सहित अनेक नेता मंत्री व विधायक संबोधित करेंगे। डीडी शर्मा ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा से त्यागपत्र देने व दुष्यंत चौटाला का साथ देने की घोषणा की। जय भगवान शर्मा डीडी ने भाजपा से त्यागपत्र देते हुए अपनी खूब भड़ास निकाली। उन्होंने भाजपा के कई बड़े नेताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्रियों ने उसका इस्तेमाल करने का काम किया है। कभी भी किसी पार्टी ने उन्हें उनकी हैसियत के अनुसार ईनाम देने का काम नहीं किया। वे भाजपा में कुछ समय से घुटन महसूस कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव और इनेलो से अलग हुए हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला की स्वच्छ छवि को देखते हुए उन्होंने फैसला किया कि वे भाजपा में नहीं रहेंगे। डीडी शर्मा ने ऐलान किया कि अब वे दुष्यंत चौटाला के साथ हैं और उनकी अगुवाई में ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा थानेसर से चुनाव लडऩे के लिए वे पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं और लोगों ने भी उनका पूरा साथ दिया है । उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जिस तरीके से सांसद रहते हुए लोकसभा में हरियाणा के लोगों के हितों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रभावित हैं । बाक्स दुष्यंत चौटाला में नजर आते हैं स्व. देवीलाल के अक्स दुष्यंत चौटाला के अंदर स्वर्गीय देवीलाल के अक्स नजर आते हैं, यही कारण है कि आज प्रदेश का युवा दुष्यंत चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की एक अहम भूमिका रहेगी और युवा वर्ग उनके साथ रहेगा। इन्हीं कारणों के चलते ही उन्होंने युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जाने का फैसला किया है । उनके साथ अन्य पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी और नेता भी जल्द ही शामिल होंगे। बाक्स 90 प्रतिशत वोट देने के बाद भी मुख्यमंत्री बनाने में ब्राह्मणों की अनदेखी डीडी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने पिछले चुनाव मेें भाजपा को 90 प्रतिशत वोट इसलिए दिए थे कि किसी ब्राह्मण को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन भाजपा हाईकमान ने मनोहर लाल जैसे कमजोर नेता को प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर बिठा दिया, जो कि कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने भाजपा के भ्रष्टाचार रहित शासन की पोल खोलते हुए कहा कि पिहोवा में नौकरी लगवाने के नाम पर वायरल वीडियो ने सरकार की पोल खोल कर रख दी थी। बाक्स पिहोवा नपा चुनाव में 17 में से 12 पार्षद उन्हीं के दम पर जीते थे चुनाव डीडी शर्मा ने उन्होंने भाजपा पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिहोवा नगरपालिका के चुनाव में 17 में से 12 पार्षद उन्होंने जितवाने का काम किया, लेकिन जब चेयरमैन चुनने की बारी आई तो उनकी बात तक नहीं पूछी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री के रोड शो पर भी सवाल खड़े किए कि रोड शो करना विपक्षी पार्टियों का काम है। इस मौके पर डीडी शर्मा ने सांसद राजकुमार सैनी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद आज तक लोकसभा क्षेत्र का धन्यवादी दौरा तक नहीं किया। बाक्स सभी पार्टियों के नेताओं ने उन्हें अपने पक्ष में करने के किए प्रयास पत्रकारों के सवाल पर डीडी ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए राजकुमार सैनी, अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुर्जेवाला व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने उनसे बात की। जब उनसे भाजपा छोडऩे के बारे में पूछा गया तो डीडी ने साफ किया कि वे धड़ेबंदी का शिकार हुए हैं। उन्होंने तीन साल तक भाजपा सरकार को पूर्ण सहयोग देने का काम किया, लेकिन पिछले एक साल से वे थानेसर शहर में जन जागरण अभियान चला रहे थे, जिसका उन्हें भरपूर समर्थन मिला। इस मौके पर डीडी शर्मा की पूरी टीम मौजूद रही।
डीडी शर्मा ने भाजपा छोडऩे का किया ऐलान,अब थामेंगे हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला का दामन 55
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)