पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अंबाला, करनाल और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 6.5 आौर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.8 और 6.4 दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2, 3.4, 3.6, 3.2, 4 आौर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी, सिरसा और बठिंडा समेत कई स्थानों पर सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही।
Weather-Update-Ludhiana-Punjab-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)