पंजाब में भाजपा सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर जनता को देगी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार।
जालंधर: 1 जनवरी ( ), केन्द्रीय जल-शक्ति मंत्री तथा भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाएगी और पंजाब की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करेगी। यह बात उन्होंने जालंधर में राज्य में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कही। जालंधर पहुँचने पर जालंधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने गजेंदर सिंह शेखावत व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का अपनी टीम सहित स्वागत किया।
गजेंदर सिंह शेखवत ने बैठक में अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूर्ववर्ती पंजाब राज्य समृद्धि में अग्रणी था और कुछ समय पहले इसे जीडीपी रेटिंग में प्रथम होने का गौरव प्राप्त था। आज राज्य न केवल भारी कर्ज के बोझ तले दब रहा है, बल्कि ड्रग्स की तस्करी ने इसकी प्रतिष्ठा को गहरा आघात लगाया है। राज्य में उद्योग बंद हो चुके हैं और जो कुछ चल रहे हैं वो भी अन्य राज्यों में पलायन की योजना बना रहे हैं। राज्य में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा रोजगार ना होने के कारण नशे की दलदल में धंस गए हैं। प्रदेश की सत्ताधीन पार्टी द्वारा जनता के साथ बड़े पैमाने पर किए भ्रष्टाचार और कुशासन के चलते जनता कांग्रेस सरकार से मुँह मोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि बहुत अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कोई भी विपक्षी दल राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए किसी नीति पर बात नहीं करता। विपक्ष सिर्फ वोट बटोरने के लिए फ्री की घोषणाएं करके जनता को मुर्ख बनाने की कोशिश में लगा है।
गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि 5 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित की जाने वाली रैली को लेकर पंजाबीयों में बहुत उत्साह है और यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री का पंजाब के साथ विशेष लगाव है और निश्चित रूप से उनका अह लगाव पंजाब की अर्थव्यवस्था को फिर से जीवंत करने के लिए एक रोडमैप देगा और पंजाब को उसका खोया हुआ गौरव वापिस प्रदान करेगा। इस अवसर पर बैठक को प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा व भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेशिक सह-प्रभारी राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)