नजदीक हांस कला में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी पर गए नौजवान का उसके दोस्तों द्वारा ही मामूली कहासुनी के बाद हुई तकरार में चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। झगड़े को हटाने की कोशिश करने वाले कई दोस्त घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल जगराओं में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। थाना सदर से इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव हांस कलां का जन्मदिन मनाने के लिए उसके दोस्त रणदीप सिंह निवासी गांव पुडैण, मनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर जगराओं, हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव चंगणा और रविंद्रजीत सिंह निवासी पुडैण जोकि रणदीप सिंह का भाई है।हरप्रीत का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को उसके गांव हांस कला में इकट्ठे हुए थे। वहां पर इन सभी ने पहले घर में केक काटा उसके बाद गांव हांस कलां रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक चिकन हट पर चले गए। वहां पर खाने पीने लगे। थाना प्रभारी ने बताया की मनदीप सिंह ने अपना आईफोन हरप्रीत सिंह चंगणा को दिया हुआ था। जिसके बारे उसने अपने दोस्तों को बताया तो रणदीप सिंह ने कहा कि तू अपना यह फोन हरप्रीत सिंह जिसका जन्मदिन है उसे देना था। इस बात को लेकर मनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह की रणदीप सिंह के साथ बहसबाजी हो गई।इसी बहसबाजी में तैश में आए मनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने रणदीप सिंह के चाकू मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ा।
रणदीप सिंह का भाई रविंदजीत सिंह और लखबीर सिंह निवासी हांस कला उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने उन पर भी हमला करके घायल कर दिया और मौके से दोनों फरार हो गए। रविंदरजीत और लखबीर सिंह ने रणदीप सिंह को पहले यहां पर एक प्राइवेट अस्पताल में लाए लेकिन उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर रणदीप सिंह 23 वर्ष की मौत हो गई।उसका भाई रविंदरजीत सिंह और लखबीर सिंह अस्पताल उपचाराधीन है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में मनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर जगराओं और हरप्रीत सिंह निवासी गांव चंगणा के खिलाफ कत्ल के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)